Apna Khata Rajasthan – भूमि रिकॉर्ड सेवाओं के लिए राजस्थान सरकार की डिजिटल पहल

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया Apna Khata Rajasthan (e-Dharti) पोर्टल राज्य के नागरिकों को भूमि से जुड़ी जानकारी और सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से लोग अपनी जमीन से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं।

इस पोर्टल पर आपको कई उपयोगी सेवाएं मिलती हैं, जैसे:

  • नामांतरण (खाता परिवर्तन) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना
  • अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करना
  • भू-नक्शा और जमाबंदी नकल देखना

इस लेख में हम आपको Apna Khata Rajasthan पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं की पूरी जानकारी देंगे, साथ ही हर सेवा के लिए सीधे लिंक भी प्रदान करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इन सेवाओं का उपयोग कर सकें।

जमाबंदी नक़ल देखें

नामांतरण के लिए आवेदन करें

सहमति विभाजन के लिए आवेदन

आवेदन की वर्तमान स्थिति

नामांतरण के लिए आवेदन करें

नामांतरण की स्थिति देखें

भू-नक्शा

आधिकारिक वेबसाइट

अपना खाता राजस्थान: जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें?

राजस्थान में अपनी भूमि की जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने के लिए आपको राज्य सरकार द्वारा संचालित आधिकारिक पोर्टल https://apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

ऑनलाइन जमाबंदी नकल देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले Apna Khata Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे राजस्थान के नक्शे (Map Section) में से अपना जिला चुनें।

3. जिले के चयन के बाद, अगली स्क्रीन पर आपकी चुनी हुई जिले की तहसीलों का नक्शा दिखाई देगा।
4. यहां से आपको अपनी संबंधित तहसील का चयन करना है।

5. तहसील चुनने के बाद, अगला पेज खुलेगा जिसमें गांवों की सूची दिखाई देगी।
6. यहां से आपको अपने गांव का चयन करना होगा।

7. इस चरण में, आपको पहले जमाबंदी वर्ष और फिर अपने गांव का चयन करना होगा।
8. इसके बाद, “नकल देखें” का एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको दो विकल्प दिखाई देंगे –

  • “दिनांक से”
  • “वर्तमान से”

इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करके आप आगे बढ़ सकते हैं।

9. विकल्प चुनने के बाद, नीचे दिए गए “OK” बटन पर क्लिक करें।
10. क्लिक करते ही, आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपकी भूमि से संबंधित विवरण दिखाई देगा।

11. अगले पेज पर, आपको दो विकल्प मिलेंगे:

  • जमाबंदी की प्रतिलिपि
  • नामांतरण की प्रतिलिपि
    इनमें से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।

👉 अगर आप जमाबंदी की प्रतिलिपि चुनते हैं:

  • तो आपके सामने तीन विकल्प आएंगे:
    • खाता संख्या से
    • खसरा संख्या से
    • नाम से
  • इनमें से किसी एक विकल्प को चुनें और संबंधित जानकारी भरें।
  • जानकारी भरने के बाद आपकी जमाबंदी नकल स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

👉 अगर आप नामांतरण की प्रतिलिपि चुनते हैं:

  • तो दो विकल्प दिखाई देंगे:
    • नामांतरण संख्या से
    • शुद्धिपत्र संख्या से
  • इनमें से किसी एक को चुनें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • जानकारी भरने के बाद नामांतरण प्रतिलिपि की रिपोर्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

12. अंत में, आप रिपोर्ट के नीचे दिए गए “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करके इसे अपने मोबाइल या लैपटॉप में आसानी से सेव कर सकते हैं।

नामांतरण आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?

नामांतरण आवेदन में नामांतरण आवेदन के प्रकार के बेस पर आपके पास अलग-अलग दस्तावेज़ होने चाहिए। नीचे टेबल में नामांतरण आवेदन का प्रकार और उनके बेस पर सभी जरूरी दस्तावेज़ की जानकारी दी गई है।  

क्रम संख्या (S.No.)नामांतरण आवेदन का प्रकारजरूरी दस्तावेज़ (Essential Documents)
1विरासत का नामांतरणमृत्यु प्रमाण पत्रप्रमाणित वारिस सजरा
2हकत्याग का नामांतरणपंजीकृत हकत्याग पत्र
3बैंक ऋण का नामांतरणपंजीकृत रहन पत्र, गैर पंजीकृत रहन पत्र
4नाबालिग से बालिग नामांतरणतहसीलदार या उच्चाधिकारी का आदेश, आयु प्रमाण पत्र (जैसे: आधार कार्ड, वोटर आईडी)
5उपहार का नामांतरणपंजीकृत उपहार पत्र
6रहनमुक्त (ऋणमुक्त) नामांतरणमूल रहनमुक्त पत्र

Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें?

अब नामांतरण (Mutation) के लिए आपको तहसील कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। राजस्थान सरकार के Apna Khata पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे नामांतरण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है:

1. सबसे पहले, Apna Khata Rajasthan पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर, सबसे ऊपर दिए गए “नामांतरण के लिए आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें।

3. बटन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म खुलेगा।
4. इस फॉर्म में, आपको निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:

  • आवेदक का नाम
  • पिता का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आवेदक का पूर्ण पता

5. इसके बाद, फॉर्म के नीचे आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:

  • जिला
  • गांव
  • आवेदन का प्रकार, जिसमें निम्नलिखित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा:
    • विरासत के आधार पर नामांतरण
    • हकत्याग के आधार पर नामांतरण
    • बैंक से लिए गए ऋण के आधार पर नामांतरण
    • नाबालिग से बालिग होने पर नामांतरण
    • उपहार के रूप में प्राप्त भूमि का नामांतरण
    • रहनमुक्त (ऋणमुक्त) भूमि का नामांतरण

6. इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें

7. अंतिम चरण में, नीचे दिए गए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

8. सफलतापूर्वक आवेदन सबमिट होने के बाद, आपको एक आवेदन संख्या/रसीद नंबर प्राप्त होगा, जिसकी मदद से आप अपने नामांतरण आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

Apna Khata Rajasthan: आवेदन की वर्तमान स्थिति कैसे जांचें?

अगर आपने नामांतरण या अन्य भूमि संबंधित सेवा के लिए आवेदन किया है, तो उसकी वर्तमान स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फॉलो करें:

1. सबसे पहले, e-Dharti राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर, आपको “आवेदन की वर्तमान स्थिति” नामक विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने के बाद, आपके सामने “आवेदन की वर्तमान स्थिति” से संबंधित एक फॉर्म खुलेगा।
4. इस फॉर्म में, आपको अपना टोकन नंबर (Token Number) दर्ज करना होगा।
5. टोकन नंबर भरने के बाद, “आगे चले” बटन पर क्लिक करें।

6. टोकन नंबर दर्ज करने के बाद, आपके सामने आवेदन की वर्तमान स्थिति की लिस्ट दिखाई देगी।
7. यदि आप चाहें, तो इस स्थिति को डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके PDF फॉर्मेट में अपने डिवाइस में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Apna Khata Rajasthan: नामांतरण आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

यदि आपने Apna Khata पोर्टल (https://apnakhata.rajasthan.gov.in) पर नामांतरण (Mutation) के लिए आवेदन किया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी आवेदन की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं:

1. सबसे पहले, e-Dharti की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर सबसे ऊपर दाईं ओर, “नामांतरण की स्थिति” लिंक पर क्लिक करें।
या आप सीधे इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं: https://apnakhata.rajasthan.gov.in/track_meanmedian.aspx

3. लिंक पर क्लिक करते ही, आपके सामने जिलेवार नामांतरण स्थिति की एक सूची (List) खुल जाएगी।
4. यह सूची दिनांक 22/12/2024 तक के आवेदनों की स्थिति को दर्शाती है।

5. इस सूची में आपको निम्नलिखित जानकारियाँ दिखाई देंगी:

  • जिला का नाम (District Name)
  • कुल नामांतरण आवेदन (Total Mutations)
  • निर्णीत नामांतरण (Mutation Sanctioned)
  • निर्णीत होने में लगे औसत दिन (Mean Days)
  • निर्णीत होने में लगे मध्य दिन (Median Days)

इस प्रकार, आप “Apna Khata Rajasthan” पोर्टल के माध्यम से अपने नामांतरण आवेदन की स्थिति बेहद आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान प्रतिलिपि शुल्क की जानकारी

प्रतिलिपि शुल्क की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। 

क्रम संख्या (S.No.)जमाबंदी नक़ल का नामअनुमानफीस
1नकल (सूचनार्थ)साधारण नकलमुफ्त
2ई-हस्ताक्षरित जमाबंदी नकल प्रतिलिपि10 खसरा नं. के लिए, उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या फिर उसके भाग के लिए10 रूपए, 5 रूपए
3नामांतरणहर एक नामांतरण के लिए20 रूपए
4नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नं. उसके भाग के लिए20 रूपए

भू-नक्शा राजस्थान ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप अपनी जमीन का भू-नक्शा (Land Map) ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको भू-नक्शा राजस्थान पोर्टल पर जाना होगा।

1. पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद, आपको Menu Bar में दिए गए “View Map” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
2. क्लिक करते ही, आपके सामने लोकेशन चयन का एक पेज ओपन होगा।

3. इसके बाद, आपको क्रमशः नीचे दी गई जानकारी को चुनना होगा:

  • District (जिला)
  • Tehsil (तहसील)
  • RI (राजस्व निरीक्षक क्षेत्र)
  • Halka (हल्का)
  • Village (गांव)
  • Sheet No. (शीट नंबर)

4. सभी विकल्प चुनने के बाद, दाईं ओर आपकी भूमि का नक्शा (Land Map) स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

5. मैप पर, आपको अपना प्लॉट नंबर सेलेक्ट करना होगा।
6. प्लॉट नंबर चुनते ही, दाईं ओर स्थित “Plot Info” सेक्शन में आपके प्लॉट से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
7. यदि आप प्लॉट का नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो “Plot Info” सेक्शन में दिए गए “Nakal” विकल्प पर क्लिक करें।

8. अब एक नक़ल रिपोर्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
आपको “Show Report PDF” बटन पर क्लिक करना है।

9. इसके बाद, डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके इस PDF रिपोर्ट को अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

10. यदि आप “Same Owner Nakal” (एक ही मालिक की अन्य संपत्तियों की नकल) डाउनलोड करना चाहते हैं, तो “Same Owner Nakal” लिंक पर क्लिक करें।
अब संबंधित रिपोर्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

11. इसके बाद “Show Report PDF” बटन पर क्लिक करें और PDF फॉर्मेट में इसे भी डाउनलोड कर लें।

इस तरह, Apna Khata Rajasthan पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपनी ज़मीन का भू-नक्शा, प्लॉट की जानकारी, और नकल रिपोर्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Apna Khata Rajasthan – संपर्क विवरण (Contact Details)

यदि आपको Rajasthan e-Dharti Portal से संबंधित भूमि रिकॉर्ड या ऑनलाइन सेवाओं के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

पता (Address):

राजस्व मंडल राजस्थान
टोडरमल मार्ग, सिविल लाइन, अजमेर – राजस्थान

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (Helpline Numbers):

  • +91-145-2627620
  • +91-145-2627023
  • +91-145-2627024
  • +91-145-2429232

ईमेल आईडी (Email ID):

bor-rj[at]nic[dot]in

ℹ️ महत्वपूर्ण सूचना:
Apna Khata Rajasthan पोर्टल पर नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर और ईमेल सपोर्ट उपलब्ध हैं। आप इनका उपयोग करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Scroll to Top